प्रमुख खबरें

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आज अपने सरकारी आवास स्थित आवासीय कार्यालय में “स्व गणना” में खुद को पंजीकृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व गणना समाज के प्रत्येक वर्ग की वास्तविक स्थिति को समझने एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से आम नागरिक स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर शासन-प्रशासन को सटीक एवं अद्यतन आंकड़े उपलब्ध करा सकेंगे, जिससे विकास योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचाना और अधिक सुगम होगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पहल में बढ़-चढ़कर भाग लें और स्व गणना को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में इस प्रकार की पहल पारदर्शिता और सहभागिता को बढ़ावा देती है तथा इससे सरकार और जनता के बीच संवाद मजबूत होता है। स्व गणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़े राज्य के समग्र विकास की दिशा तय करने में सहायक सिद्ध होंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!