ताजा खबर
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने श्री हरिवंश जी को राज्यसभा के माननीय उप सभापति के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/माननीय अध्यक्ष ने कहा कि हरिवंश जी की पत्रकारिता क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रही है। वर्ष 2018 में पहली बार एवं वर्ष 2020 में दूसरी बार राज्यसभा के उप सभापति पद निर्वाचित होने के उपरांत पुनः तीसरे बार इस पद पर हरिवंश जी का निर्विरोध निर्वाचन सिद्ध करता है कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं निष्पक्षता पर सदन का अटूट विश्वास है। उनका जीवन सादगी, सत्यनिष्ठा और समर्पण का पर्याय रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि राज्यसभा के उप सभापति के रूप में वे इस संवैधानिक पद की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उनके कुशल नेतृत्व में राज्यसभा की कार्यवाही और अधिक प्रभावी, संतुलित एवं सार्थक बनेगी।


