District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जीविका सामुदायिक संगठनों का किया भ्रमण

किशनगंज,16मार्च(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के 2025 बैच के प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों ने कार्य-अनुभव प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के जीविका सामुदायिक संगठनों का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं द्वारा संचालित जीविका की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझा। जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) अनुराधा चंद्रा ने बताया कि 10 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के दल ने कोचाधामन प्रखंड स्थित परधि जीविका संकुल स्तरीय संघ का दौरा किया। यहां उन्हें सामुदायिक संगठन की संचालन प्रक्रिया, निदेशक मंडल की भूमिका, आरजीबी बैठक, ऋण प्रणाली, लेखांकन व्यवस्था तथा जीविकोपार्जन के साधन विकसित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली को भी करीब से जाना। उन्होंने जीविका दीदियों के साथ संवाद कर समूह गठन के उद्देश्य, कार्य प्रणाली और इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर स्वरोजगार शुरू करने वाली महिलाओं से भी मुलाकात की और उनके अनुभव सुने।इस अवसर पर प्रशिक्षु अधिकारियों ने पोठिया के केचकेचीपाड़ा स्थित जीविका दीदियों द्वारा संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग इकाई का भी दौरा किया। यहां उन्होंने चायपत्ती के प्रसंस्करण और पैकेजिंग की पूरी प्रक्रिया को करीब से देखा। मौके पर जीविका के प्रबंधक (रोजगार) सतीश कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी श्रीति, कर्मी राजदीप, अमित, सुमित समेत बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और कैडर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!