झारखंडरांचीराजनीति

वार्ड 11 से आलिया नाज के विजयी होने पर मंत्री विधायकों एवं समाजिक संगठनों ने दी बधाई…

रांची//रांची नगर निगम वार्ड 11 से अत्यंत पिछड़ा वर्ग से रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल करने वाली 21 वर्षीय आलिया नाज को बधाई देने वालों की तांता लगा रहा। आलिया नाज की शिक्षा को लेकर लोग चर्चा करते रहे। आलिया नाज कार्मल स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा, सेंट जेवियर कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में स्नातक, जामिया मिलिया ह्यूमन राइट्स एम ए, इगनू से पॉलिटिकल साइंस में एम ए, नेट क्वालिफाइड है।

राजनीतिक गलियारों से बधाई देने वालो का लगा तांता

आलिया नाज वार्ड 11 से नवनिर्वाचित होने के बाद सभी धर्म, जाति ,वर्ग, समुदाय , समाज एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सम्मानित लोगों ने भी फूलों का हार पहनकर और बूके देकर बधाई दी, तो वहीं फोन से भी बधाई देने वाले पीछे नहीं रहे। खासकर झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा की झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी की बेटी को तो मैंने घर जाकर आशीर्वाद भी दिया था, कि वे चुनाव में जीतेगी और जीत हासिल की है और अच्छे खासे बहुमत से जीती है।वार्ड 11 से जिस तरह से समर्थन मिला है या अपने आप में ऐतिहासिक है। वहीं कला संस्कृति खेलकूद विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बधाई देते हुए कहा कि यह सरकार में पारदर्शिता चुनाव हुई है और उसमें एक शिक्षित बेटी चुनाव जीत कर आई है यह काबिले तारीफ है और मैं शुभकामना देता हूं कि वह इसी तरह से अपने वार्ड और पूरे रांची शहर में अपना सहभागिता निभाएं और बेहतर काम करके दिखाएं। तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की मौका है कि झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी जी की सुपुत्री है छोटी बहन और वह चुनाव जीत कर आयी तो इससे बड़ी खुशी की और बात क्या हो सकती है, जनता का समर्थन मिला है रांची वासियों का समर्थन रहा, उम्मीद करते हुए बेहतर काम करके दिखाएंगी और जनता ने वोट किया उसे पर खरा उतरेंगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा की झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी एक पुराने कांग्रेसी नेता भी रहे हैं और हम लोगों का पुराना गहरा नाता भी रहा है, बड़ी मुश्किल और कठिन परिश्रमों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाये और आज रांची नगर निगम वार्ड 11 की पार्षद नवनिर्वाचित हुई है, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा बेटियां हर क्षेत्र में नाम रौशन कर रहीं हैं, चाहे सेना में कर्नल सोफिया कुरैशी, व्योमिका सिंह हो डाक्टर के क्षेत्र में और भी कई क्षेत्रों में बेहतर काम कर रही है। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने भी बधाई दिये और कहा यह खुशी की बात है कि बेटी ने जीत हासिल की है। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार शहनवाज कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनय सिन्हा दीपू, पूर्व उप महापौर संजीव विजयी वर्गीय, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष महताब आलम।

इन लोगों ने भी दी बधाई

झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के अध्यक्ष बबलू कुरैशी, उपाध्यक्ष इरफान कुरैशी, जमीयतुल कुरैश पंचायत के पूर्व सदर एनामुल कुरैशी,जमीयतुल कुरैश पंचायत के सदर गुलाम गौस कुरैशी पप्पू, महासचिव परवेज़ कुरैशी, उपाध्यक्ष अफरोज लड्डन, कांग्रेसी नेता सह झारखंड जमीयतुल कुरैश के प्रदेश प्रवक्ता गुलाम जावेद, मुस्तफा, नौशाद कुरैशी, मुमताज कुरैशी, आदिल कुरैशी, फिरोज कुरैशी, रविदास महासभा के चौधरी टींकू राम, सहजीवन, विनोद राम, रंजीत, मोहन, रोबिन दास, फरहाद कुरैशी, कमरान कुरैशी, एजाज अहमद, बशीर कुरैशी, मुनाज, मंटू, राजू, इरफान खान, आशिक कुरैशी, अभिषेक, किरण, निशाद, आफरीन, तरन्नुम तहसीन, शबनम, सुनीता देवी, लक्ष्मी, मुन्ना , फारुख कुरैशी, रंजीत, सवाना, श्यामल मल्लिक, विनय मल्लिक, शाहदेव राम, औरंगजेब खान, समाज, लकी दास, रवि राम, सुंदर प्रधान, विनोद कुमार, दीलिप सिंह, शत्रुघन सिंह, सुनीता वर्मा, सिद्धार्थ, पंकज, अजय, रवि पिटर, डाॅ फारुख, अकबर कुरैशी, मतिउर्राहमान, नौशाद खान,अफजल, मोहसीन, सलाउद्दीन, सरफराज डब्लू, जाकीर, इरफान, आफताब, फारुख सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाईयां दी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!