प्रमुख खबरें

कुर्था के पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह का पार्थिव शरीर आज 10:45 बजे पूर्वाह्न बिहार विधान सभा परिसर लाया गया, जहां उनके पार्थिव शरीर पर माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/तत्पश्चात् माननीय मंत्री श्री जयंत राज, बिहार विधान सभा के माननीय सदस्य श्री विनय कुमार चौधरी, बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान सभा के पूर्व माननीय सदस्य सर्वश्री जगदीश शर्मा, रणविजय कुमार, लक्ष्मेश्वर राय एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बिहार विधान सभा की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान उनके पारिवारिक सदस्यों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री नन्द किशोर यादव ने पूर्व विधायक सत्यदेव सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है । अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं सत्यदेव सिंह जी के आकस्मिक निधन से मर्माहत हूं। उनके निधन से सामाजिक और राजनीतिक जगत में अपूरणीय क्षति हुई है। वे वर्ष 2010–2015 एवम् 2015–2020 में कुर्था से विधान सभा सदस्य चुने गए थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवम् शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!