किशनगंज : राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता के लिए आदर्श व अपर्णा पटना रवाना

किशनगंज,29अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, बिहार राज्य अंडर-9 शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के दो प्रतिभावान खिलाड़ी आदर्श भास्कर एवं अपर्णा शर्मा पटना के लिए रवाना हो गए हैं। यह प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 2 मई तक प्लेज़ेंट वैली स्कूल, संदलपुर, पटना में आयोजित होगी।
तीन दिवसीय इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, छपरा, लखीसराय, जहानाबाद, वैशाली एवं गोपालगंज सहित विभिन्न जिलों के कुल 53 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्देश्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान करना है। जिले से बालक वर्ग में आदर्श भास्कर एवं बालिका वर्ग में अपर्णा शर्मा प्रतिभाग कर रहे हैं।
बुधवार देर शाम जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को उनके अभिभावकों के साथ पटना के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर संघ के वरीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, दीप कुमार, बासुकी नाथ गुप्ता, महासचिव शंकर नारायण दत्ता, वरीय संयुक्त सचिव एवं चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जिला शतरंज संघ परिवार के कमल मित्तल, उदय शंकर दुबे, मोहम्मद कलीमुद्दीन, विमल मित्तल, डॉ. एम. आलम, मनोज गट्टानी, अंकित अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, सुनील कुमार जैन, आलोक कुमार, रवि राय, डॉ. शेखर जालान, आसिफ इकबाल, मनीष काशलीवाल, मनौवर रिजवी, डॉ. नुसरत जहां, राजेश कुमार दास, अभिषेक मंडल, सुजय मिश्रा एवं मोहम्मद मतीन इकबाल सहित अन्य शुभचिंतकों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।



