District Adminstrationकिशनगंजपुलिसप्रमुख खबरेंबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : भारत-नेपाल सीमा पर सख्ती के निर्देश, ड्रग्स तस्करी, साइबर अपराध और अतिक्रमण हटाने पर जोर

किशनगंज,21अप्रैल(के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, मुख्य सचिव बिहार प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में मंगलवार को भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर समीक्षा बैठक समाहरणालय स्तिथ सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी, साइबर अपराध तथा नो-मेंस लैंड पर अतिक्रमण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पूर्व में आयोजित बैठकों में दिए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में पूर्ण सख्ती बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने बिहार पुलिस को ड्रग्स एवं नारकोटिक्स की तस्करी रोकने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने को कहा तथा पूर्व में किए गए प्रयासों की सराहना भी की।मुख्य सचिव ने नो-मेंस लैंड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रखने का निर्देश देते हुए कहा कि खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में अतिक्रमित धार्मिक संरचनाओं को हटाने की कार्रवाई संवेदनशीलता एवं स्थानीय सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखकर की जाए। उन्होंने नेपाल में हालिया समसामयिक घटनाओं को देखते हुए सतर्कता बरतने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इसके अलावा पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर बिहार सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने तथा हर हाल में विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश भी दिया गया।बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सीमावर्ती क्षेत्रों में साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सिविल सोसाइटी और प्रशासन के सहयोग से आसूचना तंत्र को मजबूत किया जाए। साथ ही मानव तस्करी पर रोक, ड्रग्स सप्लाई चेन को ध्वस्त करने तथा नकली नोट गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में किशनगंज और अररिया के जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से प्रस्तुत किया।मुख्य सचिव ने भारत-नेपाल सीमा पर क्षतिग्रस्त सीमा पिलरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर दुरुस्त कराने का भी निर्देश दिया।बैठक में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रतिनिधियों ने भी सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों को रखा और समन्वय के साथ कार्रवाई पर जोर दिया।बैठक में पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त राजेश कुमार, डीजी बिहार कुंदन कृष्णन, आईजी विवेकानंद, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी, विशेष सचिव सुहिता अनुपम, किशनगंज जिलाधिकारी विशाल राज, अररिया जिलाधिकारी विनोद दुहन, किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार, अररिया पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित एसएसबी के आईजी, कमांडेंट एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!