प्रमुख खबरें

मिलिए भोजपुरी के दबंग राइटर मनोज पांडे, अब 50 से ज्यादा फिल्में लिख चुके मनोज की ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं

गुड्डू कुमार सिंह/विगत कुछ वर्षों में भोजपुरी सिनेमा में राइटर मनोज पांडे का नाम बड़ी तेजी से उभरा है। भोजपुरी सिनेमा की कई हिट फिल्में लिख चुके मनोज पांडे मध्य प्रदेश के शहडोल जिला के रहने वाले हैं।

ग्रेजुएशन करने के बाद मनोज पांडे ने साल 2012 में बतौर राइटर भोजपुरी फिल्म कालिया से अपने करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में हैदर काज़मी और अक्षरा सिंह की लीड भूमिका थी। भोजपुरी में अब तक 50 से ज्यादा फिल्में लिख चुके मनोज पांडे की ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं।

बातचीत के दौरान मनोज पांडे ने बताया कि अगर वो भोजपुरी फिल्मों के लेखक नहीं होते तो उनका सपना शिक्षक बनना था। हालांकि, उनके माता पिता (स्वर्गीय श्री रामकृष्ण पाण्डेय , स्वर्गीय विमला पाण्डेय) उन्हें अधिकारी बनाना चाहते थे। मनोज भले ही शिक्षक नहीं बन पाए, लेकिन सिनेमा के माध्यम से वो शिक्षक का ही काम कर रहे हैं। सिनेमा एक ऐसा जरिया है, जिससे समाज में बदलाव लाया जा सकता है।

बतौर राइटर मनोज पांडे के करियर की टर्निंग पॉइंट फिल्म दबंग सरकार थी। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा अवस्थी की लीड भूमिका थी।
इस फिल्म ने मनोज पांडे के जीवन को बदल दिया और भोजपुरी फिल्मों की लाइन लग गई। इस फिल्म के अलावा मनोज पांडे शुभम तिवारी और प्रीति शुक्ला बबली की बारात,दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की मंडप, रवि किशन और मोनालिसा की रक्त भूमि, प्रमोद प्रेमी की शुभ विवाह, विराज भट्ट और अंजना सिंह की मर्द तांगेवाला, अरविंद अकेला कल्लू और आकांक्षा दुबे की शादी बाई चांस, आम्रपाली दुबे की मां भवानी जैसी कई फिल्में शामिल है। मनोज पांडे की जल्द ही लाखन सिंह रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में पवन सिंह लीड भूमिका में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button