प्रमुख खबरें

जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्वीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट व पंप हाउस निर्माण के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड संख्या – 30 के नीमारंग धोबी घाट का निरीक्षण किया गया….

त्रिलोकी नाथ प्रसाद = जहां पंप हाउस का निर्माण प्रस्तावित है। इसके उपरांत त्रिपुरारी सिंह घाट का निरीक्षण किया गया जहां बड़ी क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण होना है। वहीं एक अदद कम क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण खैरमा घाट पर प्रस्तावित है। इस परियोजना का उद्देश्य हमारी दूषित हो रही नदियों को फिर से स्वच्छ बनाना है, पर्यावरण को बचाना और जमुई नगर परिषद क्षेत्र को वर्तमान में हो रहे भीषण जल जमाव के संकट से बचाना है। केंद्र सरकार के ‘नमामि गंगे योजना’ के तहत बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पम्प हाउस के निर्माण के उपरांत जमुई नगर में काफी हद तक गंदे नाले के पानी के निपटारे की समस्या दूर हो जाएगी। एक ईकाई के रूप में जमुई नगर परिषद को पहली बार एक पैकेज में 70 करोड़ से भी अधिक की राशि प्राप्त हुई है। जमुई नगर के सभी मुहल्लों से नाले का पानी वृहद स्तर पर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम की आवश्यकता है। जिसके लिए मैं पूर्व में भी प्रयासरत थी और आगे भी मेरा प्रयास जारी रहेगा इससे बड़ी राशि की परियोजना जमुई में आए। केंद्र सरकार की इस योजना का क्रियान्वयन जमुई नगर में जल जमाव और गंदे नाले के पानी के निपटारे के लिए परम आवश्यक है। इस निरीक्षण के दौरान भाजपा के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री बृजनंदन सिंह जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दुर्गा केसरी जी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष श्री अजय पासवान जी, मांगोबंदर मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह जी, नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हलीम जी, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री नीतीश साह जी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार जी, नगर परिषद नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, वार्ड आयुक्त गण, अरुण कुमार सिंह उर्फ बबन जी, संतोष सिंह जी, मनोज पासवान जी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!