District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री ने किया शिरकत

जिला प्रशासन के समन्वय से' विकसित भारत संकल्प यात्रा' रथ जिले के सभी पंचायत में कर रही भ्रमण, लाभुको द्वारा अपनी कहानी को किया जा रहा है साझा

बहादुरगंज प्रखंड के पंचायत में योजनाओं की दी गई जानकारीकार्यक्रम में मंत्री ने लोगो से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का किया अपील, कई लाभार्थियों को दिया गया स्वीकृति पत्रकिशनगंज, 24 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बहादुरगंज के झिंगाकांटा (गोवर्धन चौक) पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किए। उनके आगमन पर स्थानीय मुखिया और त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधि ने भव्य स्वागत किया। साथ में किशनगंज के विधान पार्षद डा. दिलीप जयसवाल भी मौजूद थे। बहादुरगंज के गोवर्धन चौक, धीम टोला, पंचायत झिंगाकांटा के बाद भाटाबाड़ी हाट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेकर स्थानीय लोगो के बीच केंद्र सरकार की योजनाओ पर जानकारी दी गई। साथ ही, कई लाभुको के बीच योजना का लाभ प्रदान किया गया। भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं के विस्तृत ढ़ंग से प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत पूर्णतः प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। बहादुरगंज प्रखंड के झींगाकाटा और भाटाबाड़ी पंचायत में योजनाओं की जानकारी रथ के माध्यम से दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित प्रचार वाहन में प्रचार-प्रसार सामग्री, ऑडियो विजुअल की व्यवस्था की गई है। प्रचार वाहन की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए रोस्टर चार्ट का निर्माण किया गया है। इस कार्यक्रम के प्रचार वाहन के द्वारा स्थानीय कार्यक्रमों के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासनिक भागीदारी से जनता को बताया गया। बहादुरगंज प्रखंड के झींगाकांटा पंचायत और भाटाबाड़ी पंचायत में विकसित भारत का संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। दोनों स्थलों पर प्रचार वाहन से भारत सरकार की विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का ऑडियो/विडियो के माध्यम से प्रचार – प्रसार किया गया। इसके अलावे विभिन्न विभागों का स्टाॅल लगाया गया था, जिसके माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। दोनों स्थलों पर अभूतपूर्व संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। झिंगाकाटा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की योजनाओ पर जनजागरुकता समेत विभिन्न योजना का स्टॉल के माध्यम से जानकारी दिया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने उपस्थित स्थानीय लोगो को विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को संबोधित कर योजनाओ पर जानकारी प्रदान किया। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के स्थानीय लाभुको को स्वीकृति पत्र प्रदान भी किया गया। एसएचजी समूह ने “मेरी कहानी मेरी जुबानी” के द्वारा उपस्थित लोगो को योजनाओं के लाभ लेने के प्रति प्रोत्साहित भी किया। मौके पर मंत्री ने उपस्थित लोगो को संबोधित कर केंद्र सरकार की योजनाओ के प्रति जागरूक किया तथा लोगो को इनका लाभ लेकर विकसित भारत के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद भाटाबाड़ी पंचायत के भाटाबाड़ी हाट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में माननीय मंत्री उपस्थित हुए। कार्यक्रम में विधान पार्षद डा. दिलीप कुमार जायसवाल भी उपस्थित रहे। लोगो के बीच योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे इसका लाभ लेने का आग्रह किया गया।मौके पर लोगो को विकसित भारत हेतु संकल्प दिलवाया गया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है। जिला स्तरीय तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में योजनाओं की जानकारी दी गई।जिले के सभी 125 पंचायत तथा नगर क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सभी स्थलों पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ड्रोन के माध्यम से भी कार्यक्रम की निगरानी किया गया। प्रचार स्थल पर स्थानीय नागरिकों को अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। जन – धन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के साथ राज्य सरकार की योजनाओ के बारे में विस्तार से स्थानीय नागरिक को बताया गया। ऑनलाइन क्विज में भी लोगो की भागीदारी बढ़ चढ़ कर रही। कार्यक्रम की निगरानी हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निर्धारित रोस्टर तिथि से पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार संबंधित पंचायतों में कराने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button