झारखंडताजा खबरप्रमुख खबरेंराजनीतिराज्य

रांची प्रेस क्लब (Ranchi Press Club) के नव निर्वाचित अध्यक्ष व सचिव को किया सम्मानित

आज पत्रकारों की जो जिम्मेदारियां और चुनौतियां है उसको देखते हुए काम करता रहूंगा


रांची : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन झारखंड की ओर से रांची प्रेस क्लब (Ranchi Press Club) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन और सचिव अमरकांत सिंह का सम्मान समारोह श्रमजीवी पत्रकार यूनियन झारखंड के सभागार में किया गया। मौके पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष सह रांची प्रेस क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र लाल सोरेन, सचिव अमरकांत सिंह को बूके देकर और माला पहनाकर शाॅल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन ने कहा कि आज पत्रकारों की जो जिम्मेदारियां और चुनौतियां है उसको देखते हुए काम करता रहूंगा। पत्रकारों के हितों और अधिकारियों और उनके बुनियादी सवालों को ले हमेशा संघर्षरत रहुंगा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किया।

वहीं सचिव अमरकांत ने कहा कि रांची प्रेस क्लब के प्रति जो भी जिम्मेदारियां होगी उसे पूरा करुंगा। कहा कि अध्यक्ष सुरेंद्र और मैं दोनों किसी न किसी युनियन से जुड़े हुए हैं तो पत्रकारों के हित में जो बेहतर होगा वह करेंगे। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष परवेज कुरैशी ने कहा कि पत्रकारों के लिए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन हमेशा साथ खड़ा है। अब नये पदाधिकारी चुन कर आये हैं तो उम्मीद है पत्रकारों के हित में बेहतर होगा। मौके श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष परवेज कुरैशी, सचिव संजीत, श्रमजीवी पत्रकार के संयुक्त सचिव विनय कुमार, सदस्य, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यालय सचिव अजय सिंह, जितेंद्र गुप्ता, योगेंद्र सिंह बेनी, संतोष, डा अविनाश, श्यामल, मनोज, अकबर कुरैशी, रिजवान, सुनील सिंह सहित कई पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button