राजनीति

जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह की ऐतिहासिक सफलता पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम – श्री उमेश सिंह कुशवाहा

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:-बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) के माननीय अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को बयान जारी कर ‘‘जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह’’ की अपार सफलता हेतु पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताया और पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक सफलता पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि भीषण ठंड के बावजूद भी प्रदेशभर में इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साह था और मौसम की परवाह किए बगैर बिहार के कोने-कोने से लाखों-लाख की संख्या में लोग पटना पहुंचे थे। श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेशभर के जनता के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वेटनरी काॅलेज, पटना के मैदान में अप्रत्याशित भीड़ देखकर हमारे नेता श्री नीतीश कुमार को भी बेहद प्रसन्नता हुई है।
श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता दल (यू0) के कार्यकर्ताओं ने अपने परिश्रम और प्रतिबद्धता से यह सिद्ध कर दिया कि मौसम भी हमारी पार्टी के हौसले को डिगा नहीं सकती है। समारोह की सफलता से कार्यकर्ताओं का उत्साह अब सातवे आसमान पर है। आने वाले चुनावों में पार्टी निश्चित ही ऐतिहासिक सफलता हासिल करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि समारोह का सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में पटना जिला प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रशासन के सभी साथी और उच्च अधिकारियों का हम बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button