जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 के तहत अररिया जिला के पलासी प्रखंड में जन सुनवाई एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

अररिया (अब्दुल कैय्यूम)।जनजातीय गरिमा उत्सव-2026 “जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले” सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) के राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत अररिया जिला के पलासी प्रखंड के 05 पंचायतों के 05 टोलों में विशेष कैम्प एवं शिविर का आयोजन किया गया।
इस अभियान के तहत बलुआ कलियागंज पंचायत के बलुआ टोला, कुजरी पंचायत के रामनगर टोला, पकड़ी पंचायत के बेलबाड़ी टोला, नकटाखुर्द पंचायत के सोनाकन्दर तथा बरहकुम्बा पंचायत के खपड़ा टोला में जन सुनवाई कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए।
शिविरों के माध्यम से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ लाभ भी उपलब्ध कराया गया। जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान 09 आयुष्मान कार्ड एवं 05 मनरेगा जॉब कार्ड सहित अन्य प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वहीं उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड एवं जाति प्रमाण पत्र हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों की सिकल सेल एनीमिया सहित अन्य बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव एवं जागरूकता संदेश भी दिए गए।
शिविर के सफल संचालन हेतु पलासी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अखिलेश कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुमुद सिंह, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी जहांगीर आलम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों की देखरेख में शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।



