प्रमुख खबरें

सरकारी काफिलों पर सख्ती, नो व्हीकल डे और डिजिटल मीटिंग्स से बदलेगी कार्यशैली – अरविंद निषाद

त्रिलोकी नाथ प्रसाद।जद (यू0) प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद निषाद ने बिहार की एनडीए सरकार द्वारा डीजल और पेट्रोल की बचत तथा ईंधन के बेहतर उपयोग को लेकर लिए गए फैसलों को समझदारी भरा फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में बिहार सरकार द्वारा लिए गए निर्णय दूरदर्शी और जनहितकारी हैं, जो प्रशासनिक कार्यशैली को अधिक प्रभावी और जिम्मेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी द्वारा स्वयं अपने काफिले की संख्या को सीमित करने की पहल यह दर्शाती है कि सरकार केवल निर्देश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि उदाहरण प्रस्तुत कर नेतृत्व कर रही है। मंत्रियों एवं अधिकारियों के अनावश्यक काफिले और लाव-लश्कर पर रोक लगाने का निर्णय प्रशासनिक अनुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ लागू करने का प्रस्ताव पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत दोनों दृष्टियों से अत्यंत उपयोगी साबित होगा। डिजिटल एवं वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने तथा आवश्यकता अनुसार ‘वर्क फ्राॅम होम’ की व्यवस्था को प्रोत्साहित करने का निर्णय आधुनिक प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सक्षम एवं तकनीक-सक्षम बनाएगा।

ये सभी निर्णय न केवल सरकारी खर्चों में कटौती करेंगे, बल्कि शासन को अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और लोक हितकारी बनाने में भी सहायक होंगे। बिहार की एनडीए सरकार की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक प्रेरणादायक माॅडल प्रस्तुत करने का काम करेगी।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!