घटना/दुर्घटनाठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : धरमकांटा के समीप बाइक और चार पहिया वाहन में टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

किशनगंज, 28 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज क्षेत्र के धरमकांटा के समीप सोमवार को बाइक और एक चार पहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल बाइक सवार को एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।दुर्घटना में बाइक और चार पहिया वाहन के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है। घायल व्यक्ति की पहचान और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद ही दुर्घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button