बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : भारत माँ के वीर सपूत सरदार भगत सिंह जी के जयंती पर रौशन माधव ने वितरण की उनकी संक्षिप्त जीवनी

सहरसा, 28 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, भारत मां के वीर सपूत सरदार भगत सिंह के जयंती पर युवा समाजसेवी रौशन माधव ने वीर शहीद को नमन करते हुए लोगो के बीच में जगरूकता करते हुए वीर शहीद भगत सिंह का संक्षिप्त जीवनी वितरण किये।

उन्होंने प्रशासनिक सेवा मे योगदान देने वाले चौक चौराहा और थाने में बैठे हुए पुलिस पदाधिकारीयों को कलम और भगत सिंह जी की संक्षिप्त जीवनी वितरण कर उन्हें पढ़ने और उनकी विचार को अपने जीवन मे उतारने की आग्रह की। निजी शिक्षक संस्थान मे भी बच्चों के बीच वितरण कर बच्चों को कहा की आज हम लोग अपने वीर सपूतों को भूलते जा रहे है जो काफी दुखद है। शहर में भगत सिंह के नाम पर कोई कार्यक्रम नही होने पर उन्होंने चिंता जताया।

आज उन क्रतिकारीयों को याद करने की जरूरत है, और उनके आदर्श पर चल कर देश की सेवा करनी चाहिए। एडुकर्व शिक्षा संस्थान में बच्चों के बीच भी सरदार भगत सिंह के संक्षिप्त जीवनी वितरण की गई। इस कार्यक्रम में साथ देने वाले अनंत झा, टिंकू मैथिल, अंशु मिश्रा, का भी आभार व्यक्त किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button