District Adminstrationअपराधकिशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : उत्पाद विभाग अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अलग अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 65 पियक्कड़ों को किया गया गिरफ्तार।

10 लोगों को शराब के साथ व 55 लोगों को शराब पीने के आरोप में किया गिरफ्तार।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर जिले के अलग अलग स्थानों पर शराब पीने वालों व बेचने वालों के विरुद्ध अभियान विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान में 65 पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमे 10 लोगो को शराब के साथ एवं 55 लोगो को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद के निर्देश पर यह विशेष अभियान फरिंगगोला चेक पोस्ट, रामपुर चेक पोस्ट, मस्तान चौक, चारघरिया व गलगलिया चेक पोस्ट में चलाया गया। अभियान में कुल 65 लोगों को पकड़ा गया। सभी को अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया।टीम में इंस्पेक्टर ताहिर अंसारी, अवर निरीक्षक विष्णु देव यादव, विकास कुमार सिन्हा, सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आदि शामिल थे। सभी बंगाल से शराब पीकर शहर में वापस लौट रहे थे। उत्पाद टीम अलग अलग चेक पोस्टों पर तैनात हो गई। इसके बाद बंगाल से आने वाले लोगों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होते ही इन्हें पकड़ लिया गया। सभी को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जिसमे शराब के साथ पकड़े गए 10 युवकों को जेल भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक तारिक महमूद ने बताया कि बंगाल से शराब पीकर शहर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। और यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button