ज्योतिष/धर्मझारखंडराजनीतिराज्य

राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी परिवार का सदस्य बनकर काम करूंगा – मिथिलेश ठाकुर

नवेंदु मिश्र

मेदिनीनगर – दूसरी बार झारखंड सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन होने पर मिथलेश ठाकुर को राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी, झारखंड प्रदेश की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों युवा वाहकों ने जय श्री परशुराम के नारों से मेदिनीनगर को गुंजायमान किया। मौके पर फूल माला, अंगवस्त्र, पगड़पोशी कल सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने विप्र परिवार के कद्दावर शख्सियत को मंत्रिमंडल में शामिल होने पर पलामू प्रमंडल के लिए गौरवान्वित क्षण बताया। स्वागत के उपरांत मंत्री मिथलेश ठाकुर को युवा वाहिनी का सदस्यता ग्रहण कराया गया। मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर ने परिवार से जुड़कर हर्ष जताते हुए युवा वाहिनी का सदस्य बनकर हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया। वहीं बताया कि ब्राह्मण परिवार समाज का मार्गदर्शक है। अपने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। आने वाले समय में समाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम करने वाले राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी को सदस्य के रूप में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। मौके पर मनु प्रसाद तिवारी, कृष्णकांत चौबे, शैलेश तिवारी, अनिल दुबे, नीलकमल तिवारी, मनीष ओझा, रवि शर्मा, रमेश शुक्ला, राकेश पाण्डेय, राजीव रंजन पाण्डेय, त्रिपुरारी पाण्डेय, गोपाल पाण्डेय, कृष्ण कन्हैया दुबे, सन्नी शुक्ला, ए पी लकी, संजय पाण्डेय, संजय मिश्रा, दिलीप तिवारी, आरके चंदन, बिट्टू दूबे, अजीत चौबे, शशांक तिवारी समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!