राज्य

*मार्क्स ने दुनिया के मजदूरों को एक होने का नारा दिया*

पटना डेस्क:-जनशक्ति भवन में आयोजित किया गया कार्ल मार्क्स की 206 वीं जयंती का आयोजन* )

पटना, 5 मई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य केंद्र द्वारा कार्ल मार्क्स की 206 वीं जयंती ‘जनशक्ति’ भवन में मनाई गई। इस मौके पर खासी संख्या में कम्युनिस्ट कार्यकर्ता, ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाकृतिकर्मी आदि इकट्ठा हुए।

सर्वप्रथम कार्ल मार्क्स की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय नारायण मिश्रा ने कहा ” भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपनी ऊर्जा कार्ल मार्क्स के बनाए सिद्धांतों से ग्रहण करती है। अपने जीवन काल में उन्होंने सबसे अधिक पूंजीवाद की कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश की। उन्होंने जो नारा दिया ‘ दुनिया के मजदूरों एक हो’ उसने शोषितों – पीड़ितों में एक उम्मीद जगाई। हम सबों को आज उनके विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। ”
सी.पी.आई के राज्य सचिव मंडल सदस्य रामलला सिंह ने कहा ” हम कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं को आज मार्क्स की रचनाओं को ठीक से अध्ययन करने की आवश्यकता है ताकि हम खुद को उन सिद्धांतों से लैस। कर सकें जो दुनिया को भौतिकतावादी ढंग से समझने और उसे बदलने में हमारी सहायता कर सके। मार्क्स की यह मशहूर पंक्ति आज भी हमारे लिए प्रेरणा देने का काम करती है ” दार्शनिकों ने दुनिया की व्याख्या की है मूल सवाल उसे बदलने का है।

इस मौके पर मौजूद लोगों में प्रमुख थे एटक के राज्य अध्यक्ष गजनफर नवाब, उपमहाचिव डी.पी यादव, पटना विश्विद्यालय में लोक प्रशासन के प्राध्यापक प्रो सुधीर कुमार, विकास कुमार, अवध किशोर , विजय कुमार वर्मा , प्रगतिशील लेखक संघ के उपमहासचिव अनीश अंकुर, चौथम के पूर्व प्रखंड प्रमुख महेंद्र महीप, जनशक्ति के संपादकीय विभाग से जुड़े सिद्धेश्वर , अंचल पांडे आदि प्रमुख थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button