किशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : रूईधाशा स्तिथ महाकाल मंदिर में महाकाल नवरात्रि प्रारंभ

महाकाल नवरात्रि के 9 दिन में रोजाना भगवान महाकाल को अलग-अलग रूप में सजाया जाता है

किशनगंज, 04 मार्च (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, रुईधाशा स्थित महाकाल मंदिर में महाकाल नवरात्रि मनाया जा रहा है। महाकाल नवरात्रि में मंदिर में कलश स्थापित कर महाकाल व माता की पूजा की जा रही है। सोमवार को पुरोहित गुरु साकेत ने कहा कि पूजा 9 दिनों तक चलेगी। जिसमें महाकाल नवरात्रि के 9 दिन में रोजाना भगवान महाकाल को अलग-अलग रूप में सजाया जाता है। उन्होंने बताया कि 1 मार्च से पूजा शुरू की गई है। पहले दिन शेषनाग रूप में, 2 मार्च को घटाटोप रूप में, 3 मार्च को छबीना रूप में, 4 मार्च को होलकर रूप, 5 मार्च को मन महेश रूप में, 6 मार्च को उमा महेश रूप, 7 मार्च को शिव तांडव रूप में और 8 मार्च को सप्‍तधान का सेहरा और दूल्‍हा रूप में पूजा की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!