किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : शारीरिक व मानसिक रूप से हमें मजबूत बनाता है नियमित योगाभ्यास।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में हुआ योग शिविर आयोजित।किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, जिले के ग्रामीण प्रखंड के महेशबथना स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में विशेष योग शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला योजना समन्वयक सह नोडल पदाधिकारी विश्वजीत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लेते हुए लोगों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान योग के महत्व, इसकी महत्वपूर्ण विधियां व नियमित योगाभ्यास से जीवन में होने वाले सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत चर्चा की गयी। लोगों के बेहतर स्वास्थ्य व सेहतमंद ज़िंदगी के लिये योग के महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सीएचओ सिक्षिता साहा, देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से योगाचार्य, किशनगंज प्रखंड के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अजय साहा एवं स्थानीय लोग उपस्थित हुए। देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से आए योगाचार्य ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए ने कहा दैनिक जीवन में हम कई कारणों से तनाव के शिकार होते हैं। जिसके कारण धीरे-धीरे हम गंभीर बीमारियों की गिरफ्त में होते हैं। योग ऐसे तनाव व अवसाद से खुद के बचाव का महत्वपूर्ण जरिया है। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिये नियमित योगाभ्यास जरूरी है। नियमित योगाभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता का विकास होता है। वैश्विक महामारी के इस दौर में योग के महत्व को लोग बखूबी समझने लगे हैं। सिविल सर्जन डॉ कौशल किशोर ने कहा कि शरीर, मन व आत्मा को नियंत्रित करने में योग हमारी मदद करता है। यह शारीरिक व मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है और हमारे तनाव व चिंताओं का प्रबंधन करता है। नियमित योगाभ्यास से मांसपेसियों लचीली होती है, आंतरिक अंग मजबूत होते हैं, पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है, अस्थमा, मधुमेह, हृदय से जुड़ी समस्याओं में हमें लाभ होता है। इतना ही नहीं इससे हमारी एकाग्रता बढ़ती है। रक्त परिसंचरण सही होता है। साथ ही इससे हम अपने दैनिक जीवन के तनाव, अवसाद व चिंता को बेहतर प्रबंधन करने में सक्षम होते हैं।

Related Articles

Back to top button