ताजा खबर

बिहार की सरकारी विभागों की 19/01/2023 की प्रमुख खबरें

बिहार की सरकारी विभागों की 19/01/2023 की प्रमुख खबरें

 

👉 माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा एस.पी.वर्मा रोड, पटना स्थित नवनिर्मित पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उन्होंने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त-सह-संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज समाधान यात्रा के 10वें दिन भोजपुर (आरा) जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोईलवर प्रखंड स्थित ग्राम सकड्डी में विकास कार्यों का जायजा लिया।

 

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के दौरान भोजपुर जिले के ग्राम सकड्डी में बायो फ्लॉक का उद्घाटन किया एवं फिश फार्मिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने भोजपुर (आरा) के संदेश में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का लोकार्पण किया।

 

👉 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने नवीनीकृत +2 राजकीय विद्यालय, धनडीहा का निरीक्षण किया। उन्होंने तीर्थकौल, संदेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने नागरी प्राचरिणी, आरा में जीविका दीदियों से संवाद एवं स्टॉल का भी निरीक्षण किया।

 

👉 जहानाबाद के जिलाधिकारी श्री रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह, 2023 के पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने समारोह के सफल आयोजन हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

👉 सुपौल के जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में हर घर नल का जल योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

 

👉 शेखपुरा के जिलाधिकारी श्री सावन कुमार ने स्वास्थ्य उप केन्द्र, ऐफनी का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया सुनिश्चित कराने हेतु कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

 

👉 गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। उन्होंने जनता दरबार में आये कई फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

 

👉 बेगूसराय के जिलाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, छौड़ाही का निरीक्षण किया। उन्होंने विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button