झारखंड

कैंसर जागरूकता एवं बेहतर उपचार की दिशा में एक सार्थक पहल, डॉ सतीश शर्मा के नेतृत्व में सफल आयोजन…

पलामू//कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा के नेतृत्व में पलामू कैंसर संवाद का सफल आयोजन दिनांक 28 नवंबर 2026 को डाल्टनगंज में किया गया।इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में वे अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर.पी. सिन्हा एवं सिविल सर्जन डॉ. ए.के. श्रीवास्तव  की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त डॉ. सुशील पांडेय, डॉ. अजय कुमार (सर्जिकल ऑन्कोलॉजी), डॉ. रोहित पांडेय, डॉ. जय कुमार, डॉ. राजीव नयन सहित पलामू के अनेक वरिष्ठ चिकित्सकों, MMCH के डॉक्टरों एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों (HOD) ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

 

इस अवसर पर कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान (Early Diagnosis), आधुनिक उपचार पद्धतियों एवं मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।अपने संबोधन में डॉ. सतीश शर्मा जी ने कैंसर से बचाव के आवश्यक प्रोटोकॉल, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में कैंसर की पुष्टि होती है, तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। सही समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेकर उचित उपचार शुरू करना बेहद जरूरी है।उन्होंने समाज को एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए बताया कि **कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं है।** कैंसर से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव करने के बजाय उसे परिवार, समाज और चिकित्सा जगत का पूरा सहयोग एवं संवेदनशीलता मिलनी चाहिए। बता दे कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैंसर के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना तथा मरीजों को समय पर सही परामर्श एवं उपचार के लिए प्रेरित करना रहा। 

Related Articles

Back to top button