राज्य
बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ.प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों को वैशाख पूर्णिमा और बौद्ध धर्म के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद /दिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाता है। वैशाख पूर्णिमा को हिन्दू धर्म में स्नान,दान और भगवान विष्णु की पूजा के साथ मनाने की पुरातन परंपरा है । वहीं बौद्ध समुदाय व धर्मानुयायी इसे बुद्ध पूर्णिमा,बुद्ध जयंती या वेसाक के रूप में मनाते हैं। बौद्ध ग्रंथों के अनुसार वैशाख पूर्णिमा भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है।


