प्रमुख खबरेंराज्य

पटना में भी मिल रहा है गिर गाय का दूध, दही और घी..

जितेन्द्र कुमार सिन्हा/::पटना जिला के गौरीचक थाना अंतर्गत फतेहपुर पियरिया गाँव के पास ब्रहमस्थानी में गिर गाय का पालन पोशन किया जा रहा। गिर गाय के यह खटाल अगस्त 2023 से शुरू हुआ है। इसकी जानकारी खटाल मालिक अमित सिंह ने दिया है। उनसे हुए बातचीत में उन्होंने बताया कि गिर गाय को गुजरात से पटना लाया गया है। अभी तक पशुपालन में 2.50 करोड़ रुपये खर्च हुए है और 43 गाय सुलभ हो चुके है। उन्होंने बताया कि गिर गाय के दूध को गाय से दूध निकालने के बाद यथा स्थिति में बेचा जाता है। दूध से दही और घी भी तैयार किया जाता है जिसे भी डेयरी तथा ग्राहक को बेचा जाता है। गिर गाय का दूध 149 रुपये प्रति किलो और घी 3500 रुपये प्रति किलो बेची जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑर्गेनिक रूप से काम करने का उद्देश्य रखा गया है, गाय के गोबर, गौ मूत्र आदि का उपयोग किया जा रहा है।

गिर गाय प्रसिद्ध दुध पशु नस्ल है। यह गुजरात राज्य के गिर वन क्षेत्र, महाराष्ट्र और राजस्थान के आसपास के जिलों में पायी जाती है। यह गाय अच्छी दुध उत्पादताकता के लिए जानी जाती है। गिर गाय सफेद, गहरे लाल या चॉकलेट भूरे रंग के धब्बे और चमकदार लाल रंग के होते है। इनके कान लम्बे, लटकते और पत्तिनुमा आकार के होते है। इनकी ऊंचाई 135 सेंटीमीटर, शरीर की त्वचा बहुत ही ढीली और लचीली तथा सींग पीछे की ओर मुड़े रहते हैं। यह गाय अपनी अच्छी रोग प्रतिरोध क्षमता के लिए जानी जाती है। रोग प्रतिरोधक क्षमता सही होने के कारण यह गाय कम बीमार पड़ती हैं।

अमित सिंह ने बताया कि गिर गाय एक दिन में 12 लीटर से अधिक दूध देती है। इसकी नस्लों में स्वर्ण कपिला और देवमणी प्रजाति सबसे बेहतर मानी जाती है। इनके खटाल में दोनों प्रजाति की गाय है। उन्होंने कहा कि गाय की नस्लों का चुनाव करना एक बड़ी चुनौती है। पशुपालक ये नहीं समझ पाते हैं कि किन नस्लों को घर लाकर वह दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं। ऐसे में गौपालन करने के लिए किसान गिर गाय की प्रजाति का चयन कर सकते हैं। सरकार भी दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को गाय पालन करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कई सरकारी योजनाएं भी चल रही हैं। डेयरी उद्योग के लिए नाबार्ड की तरफ से भी किसानों को सहायता दी जाती है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी डेयरी खोलने के लिए किसानों को लोन देती है। एक गिर गाय की कीमत 35000 से लेकर 65 हजार तक होती है।

गिर गाय घी का विजनेश यू-ट्यूब फेम गौरव तनेजा ने भी शुरू किया है। यह ऑनलाईन भी बुकिंग लेकर डोर टू डोर डिलेभरी करा रहे हैं। इन्होंने घी का रेट 2400 रुपये प्रति किलो रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button