अपराधकिशनगंजबिहारराज्य

किशनगंज : उत्पाद टीम ने 22 लीटर शराब किया जब्त, 20 गिरफ्तार

अस्पताल रोड में एक युवक को 16 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब ई-रिक्शा से ले जाया जा रहा था। सूचना पर ई-रिक्शा को रुकवाकर तालाशी ली गई। जांच में चुलाई शराब बरामद किया गया

किशनगंज, 12 दिसंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, उत्पाद टीम के द्वारा सोमवार की देर शाम अलग अलग स्थानों में शराब के विरुद्ध अभियान चलाया गया। जिसमें अलग अलग स्थानों से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल 22 लीटर शराब जब्त किया गया। जिसमें 16 लोगों को शराब पीने के आरोप में व 4 को शराब के साथ पकड़ा गया। अस्पताल रोड में एक युवक को 16 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब ई-रिक्शा से ले जाया जा रहा था। सूचना पर ई-रिक्शा को रुकवाकर तालाशी ली गई। जांच में चुलाई शराब बरामद किया गया। इसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी जाएगी। वही शराब पीने के आरोप में अलग अलग स्थानों से 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। रामपुर चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, फरिंगोला, देवी चौक आदि स्थानों में जांच अभियान चलाया गया। देवी चौक से दो व फरिंगोला से एक व्यक्ति को 7 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। टीम में उत्पाद निरीक्षक रामविनय सिंह, अवर निरीक्षक उत्पाद अफसर अली व अन्य उत्पाद कर्मी शामिल थे। पकड़े गए लोगों को बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!