जयंती समारोहझारखण्डयोजनारणनीतिराजनीतिराज्य

संगठन महापर्व सदस्यता अभियान मेदीनीनगर ग्रामीण मंडल में संपन्न

नवेंदु मिश्र
मेदिनीनगर- संगठन महापर्व सदस्यता अभियान मेदिनीनगर ग्रामीण क्षेत्र के रजवाड़ीह जमुने पोखराहा में संपन्न। मेदिनीनगर। भाजपा ग्रामीण मंडल मेदिनीनगर के अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्र के रजवाड़ीह पंचायत मुख्य मैदान में सदस्यता संगठन महापर्व अभियान कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन राजा गुप्ता ने किया। कार्यक्रम प्रभारी के रूप में बतौर मुख्य अतिथि पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भाजपा संगठन का निर्माण एवं विस्तार ही राष्ट्र निर्माण के लिए हुआ है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के साथ-साथ विचारधारा से भी जोड़ें ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकें।आज इसी उद्देश्य को लेकर केंद्र की मोदी सरकार भी विकसित भारत बनाने की ओर अग्रसर है। कार्यकर्ता पार्टी की रीड होते हैं उन्ही की बदौलत संगठन एवं देश हर मुकाम हासिल कर सकता है। कार्यक्रम के सह प्रभारी प्रथम महापौर अरुण शंकर ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं को भी अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी चाहिए। पार्टी में मान सम्मान के साथ समाज के हर क्षेत्र में कार्य करने का अवसर मिलता है इसी का परिणाम है कि आज मैं शहर की प्रथम महापौर बन पाई इसलिए सभी माता बहनों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अपना बहुमूल्य योगदान देश हित में देना चाहिए। पलामू भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी है संगठन भी समाज के उत्थान एवं प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर लगातार बढ़ रहा है। भाजपा का सदस्य आज छोटे स्तर से बडे स्तर तक संगठन के माध्यम से भी पहुंचा जाता है भाजपा परिवार से ही आज संगठन बटवृक्ष की तरह खड़ा हो पाया है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री रविंद्र तिवारी उदय शुक्ला शिवकुमार मिश्रा सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ईश्वरी पांडे किशोर पांडे सुनील तिवारी संटू सिंह भोला पांडे और अरुण मिश्रा अलख दुबे सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!