लावालौंग–मनधनियां सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

चतरा: सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के लावालौंग प्रखंड की जनता के लिए ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद कालीचरण सिंह जी एवं सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक कुमार उज्जवल दास सतत प्रयासों से लावालौंग से मनधनियां सड़क के निर्माण/रखरखाव कार्य को स्वीकृति मिली है।
अनुमानित लागत: ₹2,94,79,100
कार्य पूर्ण होने की अवधि: 12 माह
स्थान: लावालौंग से मनधनियां, जिला चतरा
इस सड़क के बेहतर होने से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा, किसानों को अपने कृषि उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार से जुड़ी सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी। यह कार्य लावालौंग क्षेत्र के विकास और सिमरिया विधानसभा के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। माननीय सांसद कालीचरण सिंह जी एवं माननीय विधायक कुमार उज्जवल दास के मार्गदर्शन, सहयोग एवं प्रयासों के लिए हार्दिक आभार। जनता के हित और क्षेत्र के विकास के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।