किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजित

किशनगंज, 27 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के तातपौआ ग्राम पंचायत में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत आवास विहीन परिवारों की सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से जारी आम सूचना के अनुसार विभागीय निर्देश के तहत ग्राम सभा आयोजित कर योजना से जुड़े पात्र परिवारों की सूची पर चर्चा एवं अनुमोदन की प्रक्रिया की गई।कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि रस्मुद्दीन फैज ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता एवं आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र परिवार योजना से वंचित न रहें, इसके लिए पंचायत स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।ग्राम सभा में वार्ड सदस्य, पंचायत कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम के दौरान प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवधेश शर्मा भी पहुंचे और ग्राम सभा से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यक्रम की प्रक्रिया एवं योजना से जुड़े बिंदुओं के संबंध में जानकारी ली।ग्राम सभा के माध्यम से आवास विहीन परिवारों से संबंधित सूची पर चर्चा के बाद नियमानुसार अनुमोदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। पंचायत स्तर पर आयोजित इस ग्राम सभा को प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रक्रिया बताया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button