न्यायपालिकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : महिषी स्थित उग्रतारा मंदिर परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

आपदा पीड़ितों को सरकारी अनुदान राशि हेतु पुल की कार्य करती है विधिक प्राधिकार : आदित्य ठाकुर

सहरसा, 27 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर महिषी स्थित उग्रतारा मंदिर परिसर में मंदिर न्यास समिति के सचिव केशव चौधरी के अध्यक्षता में रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम की गई। जिसमें केशव चौधरी ने बताया विश्व धरोहर के रुप में माता उग्रतारा शक्ति पीठ है। जिसे अंतराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप मे विकसित किया जा रहा है। साथ ही उन्होने बताया कि गरीबी उन्मूलन योजनाओ का प्रभावी क्रियान्वयन के लिए, नशा पीड़ितो या नशा उन्मूलन, वरिष्ठ नागरिकों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आदि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, दिल्ली के दारा योजना है जो सरकार से आम व्यक्ति को लाभ नही मिलने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सहरसा से मुफ्त विधिक सेवा प्राप्त कर सकते है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सहरसा व महिषी थाना के पैनल अधिवक्ता आदित्य ठाकुर ने नालसा के विभिन्न योजनाओ पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताए कि एसिड हमले के पीड़ितों के लिए माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, दिल्ली के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सहरसा के द्वारा दो लाख रुपए से लेकर सात लाख रुपए तक सहयोग राशि पीड़ित को उपलब्ध करायी जाती है।

श्री ठाकुर ने आगे बताया कि बच्चों के मैत्रीपूर्ण और उनके संरक्षण, तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों, मानसिक रूप से बिमार और मानसिक रुप से विकलांग व्यक्तियों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सहरसा से मुफ्त विधिक सेवा प्राप्त कर लाभ उठा सकते है। अभी महिषी प्रखंड के अधिकांश पंचायत बाढ प्रभावित हैं। जो आपदा पीड़ितों को सरकार के द्वारा सहयोग अनुदान राशि के लिए विधिक प्राधिकार पुल की कार्य करती है।

माननीय बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना ने पीड़ित लोगो को मुफ्त विधिक सेवा के लिए महिषी थाना में श्री ठाकुर को प्रतिनियुक्त किया हैं। जो सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शनिवार, रविवार को महिषी थाना में उपस्थित रहकर लोगो के जरूरत पर हर हमेशा उपलब्ध रहते है।

विधिक जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने मे अधिकार मित्र धर्मेंद्र कुमार पासवान ने सहयोग किया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button