ताजा खबरब्रेकिंग न्यूज़

तरारी:-जलभरी शोभा यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारम्भ

गुड्डू कुमार सिंह :-।तरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित सैदनपुर गांव में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। काफी संख्या में नर-नारियों का जत्था भोलानाथ मंदिर परिसर से बुधवार को निकली शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। हजारो महिला ,पुरूष श्रद्धालुओं ने जब वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माथे पर कलश उठाया तो गगनभेदी जयघोष से प्रखंड मुख्यालय गुंजायमान हो उठा।


हर हर महादेव के जयघोष के साथ पूरा परिवेश गुंजायमान हो उठा। आठ किलोमीटर की जलभरी शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लंबी कतार का मनोहारी दृश्य देखकर हर हृदय में भक्ति की हिलोरें उठी। शोभायात्रा में सबसे आगे , दर्जन भर घोड़े व ऊंट चल रहे थे। इसके बाद रथ पर सवार श्री श्री 108 श्री धमेन्द्राचार्य उर्फ किन्ना बाबा के दर्शन लिए सड़क के दोनों किनारे खड़े लोग निहार रहे थे। पीले व लाल परिधान में नंगे पांव कलश लिए महिलाओं व युवतियों का समूह जयघोष करता हुआ धीमी गति से आगे बढ़ रहा था। पीछे पुरुष श्रद्धालु उत्साह के साथ जयघोष करते रहे। सैदनपुर ,इंगलिश ,तरारी रोड से सुबह 11बजे निकली शोभायात्रा तरारी – बिहटा पथ के बन्धवा ,टंडवा होते आठ किलोमीटर की दूरी तय कर सैदनपुर स्थित दनवार बिहिया कैनाल नहर नदी घाट पंहुची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिला पुरूष श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद कलशधारी श्रद्धालुओं ने संकल्प लिया। सुखी व समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।श्री श्री 108 धमेंन्द्राचार्य किन्ना बाबा , ने नदी तट पर जलभरी की प्रक्रिया संपन्न कराई। गाजे-बाजे के साथ नदी तट के किनारे महिलाओं ने मंगलगीत गाकर अपनी श्रद्धा निवेदित की। इस दौरान आस्था में उल्लास का रंग घुल गया। फिर कलश माथे पर लेकर श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ वापस शिव मंदिर लौटे, जहां यज्ञशाला के चारों ओर कलश को स्थापित किया गया। इसके पहले श्रद्धालुओं ने गॉव की परिक्रमा भी की। इसके बाद यज्ञशाला की परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालु जयघोष करते रहे। स्वयंसेवक यात्रा की गतिविधियों को नियंत्रित करने में जुटे रहे। जलभरी यात्रा मे जीला पार्षद उपाध्यक्ष लालबिहारी सिंह,जीला पार्षद सदस्य जितेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमुख डेजी कुमारी,राजद प्रखण्ड अध्यक्ष लालबाबू सिंह ,राजद प्रखण्ड उपाध्यक्ष कवि नन्दजी पासवान ,प्रमुख प्रतिनिधी धमेन्द्र सिंह ,पुर्व उपप्रमुख प्रतिनिधी लालबाबू सिंह,,बिहटा मुखिया प्रनिनिधी ,गोलू यादव सहित काफी संख्या में लोगों ने इस महायज्ञ को सफल बनाने में पूरी तन्मयता से लगे रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!