ताजा खबर

चर्चित आयुर्वेद चिकित्सक “राष्ट्रीय रत्न सम्मान”से सम्मानित

त्रिलोकी नाथ प्रसाद /स्थानीय आर्यकुमार रोड मछुआ टोली स्थित कायाकल्प क्लीनिक के वरिष्ठ आयुर्वेद डॉक्टर मनोज पांडे एवं डॉक्टर जूली पांडे को “राष्ट्रीय रत्न सम्मान” नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री,निर्माता और सांसद पदमश्री प्राप्त कंगना राणावत जी के हाथों सम्मानित किया गया।

प्रख्यात आयुर्वेद चिकित्सक डॉ मनोज पांडे एवं डॉक्टर जूली पांडे को बचपन से ही देश और समाज के सेवा में रुचि थी।
ये समाज के लोगों की समस्या

सुनकर उसका समाधान किया करते रहे हैं। अपने चिकित्सा सेवा से हर रोग को निवारण मरीजों का किया करते हैं।
ज्ञातव्य है कि यह वैसे मरीजों को समुचित इलाज करते हैं जो गरीब तबके के लोग होते हैं।
यह पहले भी बॉलीवुड सुपरस्टार अरबाज खान, जीनत अमान, रवीना टंडन, जूही चावला, जैकी श्रॉफ सहित कई राष्ट्रीय /अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार ले चुके हैं।

डॉ मनोज पांडे एवं डॉक्टर जूली पांडे को बचपन से ही एक सपना था रोग मुक्त बिहार बनाना।
बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद के संस्थापक अध्यक्ष विश्वमोहन चौधरी संत, वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक चोपड़ा, मगही गायक अरुण कुमार गौतम, नृत्यांगना शबनम परवीन यदि ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!