ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

*छठ पर्व अनेकता में एकता के साथ ही स्वच्छता का परिचायक है : राजीव रंजन प्रसाद*

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, ::लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर पटना के राजाबाजार स्थित मछली गली में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण सामजिक संस्था “कदम” ने वितरण किया। पूजन सामग्री में सूप में भरकर फल, साड़ी एवं अन्य पूजा सामग्री रख कर वितरण किया गया।

उक्त अवसर पर कदम के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबीउद्दीन अहमद ने छठ पर्व की शुभकामना देते हुये कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है। छठ अनेकता में एकता संग स्वच्छता का परिचायक है। प्रकृति से जुड़े इस पर्व में ऊंच-नीच का भेद मिट जाता है। छठ अब बिहार की नहीं रही। इसे उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल समेत कई राज्यों के अन्य राज्यों में मनाया जा रहा है।

कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि छठ पर्व सूर्योपासना का पर्व है। इस दिन सूर्यदेव की अराधना करने से व्रती को सुख, सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। सभी लोग महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनायें।

कदम कर्नाटक की प्रदेश अध्यक्ष पूजा चंद्रा ने कहा कि छठ पूजा पर छठी मईया की पूजा की जाती है। छठ श्रद्धा और विश्वास का पर्व है, जो लोग भक्त‌ि भाव से छठी मैया की पूजा करता है उनकी सभी मनोकामना मैय्या पूरी करती हैं।

पटना महानगर अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) खुशबू कुमारी ने कहा कि लोक आस्था का महापर्व छठ बिहार सहित देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। तीन दिनों का इस महापर्व का बिहार के लोगों के दिलों में एक अलग महत्व रखता है। इस अवसर पर कदम मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार, दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका और समाज सेविका डा. नम्रता आनंद, कदम के प्रदेश महासचिव नागेन्द्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष नवीश कुमार नवेंदु, कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक दिवाकर कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव वी.के.सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष एजाज अहमद, , पटना जिला सचिव, महिला प्रकोष्ठ सरोज देवी, कर्नाटक प्रदेश सचिव अमित कुमार सिंह, कदम के मीडिया सलाहकार शुभम कुमार, आलोक कुमार,प्रदेश सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह समेत कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
———-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button