किशनगंजब्रेकिंग न्यूज़राज्य

किशनगंज : वसीद बने एआईएमआईएम का जिला युवा संगठन प्रभारी।

किशनगंज/धर्मेन्द्र सिंह, आल इण्डिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलेमिन (AIMIM) के युवा एंव कर्मठ कार्यकर्ता वसीद आलम को पार्टी का किशनगंज जिला युवा संगठन प्रभारी मनोनीत किए जाने पर एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और वसीद आलम समेत एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान एंव दिगर नेताओं को बधाई दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि वसीद आलम को AIMIM पार्टी का जिला युवा संगठन प्रभारी मनोनीत किये जाने से युवाओं में उम्मीद जगी है कि पार्टी का युवा संगठन ना केवल मजबूत होगा बल्कि जिला भर से भारी संख्या में युवा एआईएमआईएम से जुड़ेंगे। क्योंकि वसीद एक जुझारू, लगनशील, कर्मठ एंव अपने कार्य के प्रति इमानदार व्यक्ति हैं। इस संबंध में नई जिम्मेदारी मिलने पर वसीद आलम ने खुशी का इज़हार किया एंव कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे मैं पूरी लगन व ईमानदारी से निभाउंगा और युवाओं की उम्मीदों पर पूरी तरह खड़ा उतरने का प्रयास करूँगा। यही हमारा संकल्प और यही हमारा मक़सद है। वसीद ने कहा कि एआईएमआईएम सभी दबे कुचले, वंचित और शोषित लोगों के लिये न्याय की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से जो चार विधायक राजद में गये हैं इससे हमारी पार्टी कमज़ोर नहीं हुई है बल्कि उन चारों विधायकों ने अपना राजनीतिक कैरियर समाप्त कर लिया है। आने वाले समय में बिहार के अन्दर हमारे पचास विधायक होंगे यह हमारा विश्वास है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button