प्रमुख खबरें
बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री अनुग्रह नारायण सिन्हा की जयंती पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें कोटिशः नमन करते हुए भावभीनी भावांजलि अर्पित की है।
त्रिलोकी नाथ प्रसाद/उन्होंने कहा कि अनुग्रह नारायण सिन्हा आधुनिक बिहार के निर्माताओं में से एक थे और उन्हें “बिहार विभूति” के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण व जनकल्याण के कार्यो में अपना सक्रिय योगदान दिया। अनुग्रह बाबू भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक तथा राजनीतिज्ञ रहे हैं।उन्होंने महात्मा गांधी एवं डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद के साथ चंपारण सत्याग्रह में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन दर्शन देश की अखंड स्वतंत्रता, नवनिर्माण,न्याय प्रियता और लोकतांत्रिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा। उन्हें बिहार की प्रगति में उन्नयन योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा।


