District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : ईवीएम वेयरहाउस का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण

किशनगंज, 08 अगस्त (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुरानी अनुमंडल कार्यालय किशनगंज के समीप स्थित ईवीएम वेयरहाउस का शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, सुरक्षा गार्ड की तैनाती सहित अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई।

मौके पर अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं से अधिकारियों को अवगत कराया। प्रशासन की ओर से ईवीएम की सुरक्षा एवं भंडारण व्यवस्था की नियमित निगरानी जारी रखने की बात कही गई।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button