राज्य

*_अयोध्या महोत्सव के बीच 4 जनवरी को आयोजित होगा 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड 2024_*

रुचि सिंह:-दिल्ली प्रेस की सर्वाधिक पढ़ी जाने वाली पत्रिका सरस सलिल के द्वारा आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का आयोजन भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में होगा. 4 जनवरी 2024 को 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड अयोध्या महोत्सव के बीच आयोजित किया जायेगा. उक्त जानकारी आज अवार्ड शो के संयोजक विवेक पांडेय और बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने दी. उन्होंने बताया कि अयोध्या के सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में सम्मान के साथ – साथ मनोरंजन का तड़का भी लगने वाला है. सरस सलिल अब तक 4 बार इस अवार्ड का सफल आयोजन कर चुकी है, जिसमें यूपी – बिहार में सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा के सिनेमाई कलाकारों के योगदान को सराहने के लिए इस अवार्ड शो का आयोजन किया जाता है.

उन्होंने अपने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि भोजपुरी सिने जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित करने का उत्सव एक बार फिर से आने वाला है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गयी है. इसमें साल 2023 में बनी फिल्मों को प्रविष्टि मिलेगी. 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारों का दिल छू लेने वाला परफॉरमेंस भी आकर्षण का केंद्र होगा। हर साल की तरह भोजपुरी सिनेमा के निर्माता, निर्देशक, टेक्निशियंस और बड़े सितारे अवार्ड समारोह में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा को सुशोभित करेंगे। यह अवार्ड इस बार बेहद ख़ास इसलिए होने वाला है कि इसी वक्त में अयोध्या में भगवान श्री राम का दीदार भी होने वाला है और इस पावन अवसर पर कला और कलाकारों को सम्मान भी मिलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button
error: Content is protected !!