ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने धनरूआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना तथा विभिन्न स्थलों पर संचालित बाढ़ संघर्षात्मक कार्य, सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने धनरूआ प्रखंड के चनाकी में दरधा नदी पर युद्धस्तर पर संचालित बाढ़ संघर्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया। यहां जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता की देखरेख में 100 श्रमिकों की टीम सैंड बैग द्वारा बांध का सुंदृढीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद :- जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता को पानी के बहाव को रोकने हेतु सुदृढ तटबंध बनाने तथा श्रमिकों के पारिश्रमिक का ससमय भुगतान करने का निर्देश दिया। यद्यपि दरघा नदी का जलस्तर में काफी कमी देखा गया तथा पानी के फैलाव एवं बहाव में भी कमी देखी गयी।

*जिलाधिकारी के निर्देश पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जोरों पर*

जिलाधिकारी के निर्देश पर जल संसाधन विभाग की टीम द्वारा युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी है। पुनपुन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल पटना सिटी अंतर्गत जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग की टीम के द्वारा निम्न स्थानों पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी है।

धनरूआ प्रखंड अंतर्गत दरधा नदी पर अलीपुर ,सतपरसा, भखरी, दरियापुर, इगलिया, वीर, रमनीबिगहा, चनाकी, कोल्हाचक, तेलहाड़ी, सीताचक, लवाइच मठिया, रूपसपुर,नंदपुरा , कररूआ में बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी है।
दनियावां प्रखंड के कठौतिया नदी पर अवदालचक मे , धोवा नदी मे मुस्तफापुर मंदिर के पास, माहिदीनपुर, भूतही नदी मे कंचनपुर, जमालपुर, महत्माइन नदी पर काजीबिगहा, किसमिरियां, जीवन चक, सिग्रियावां कुंडलिया, धनपुरा मैं बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी है ।
फतुहां प्रखंड अंतर्गत धोवा नदी पर सिरपतपुर जमींदारी बांध, मोहिदीनपुर , महत्माइन नदी पर वकीपुर मे बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी है।

*ओवरटॉपिंग की स्थिति*
पटना जिला के निम्नांकित स्थलों पर ओवरटॉपिंग होने तथा कई एक स्थलों पर ओवरटॉपिंग के कारण क्षतिग्रस्त स्थलों को बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराकर सुरक्षित किया जा रहा है–
दनियावां प्रखंड के महत्माइन नदी पर धनपुरा, बाहापुर,दनारा, अब्दालचक, दनियावां, चकरज्जा मैं कार्य पूर्ण हो गया है। महत्माइन नदी पर सरथुआ मे कार्यस्थल पर जलजमाव है तथा कार्य प्रगति पर है। महत्माइन नदी पर फतुहा प्रखंड के बकीपुर में कार्य प्रगति पर तथा शिवचक मे कार्य पूर्ण हो गया है। महात्माइन नदी पर धनरूआ के धमौल में कार्य पूर्ण तथा दनियावां के अब्दालचक में कार्य प्रगति पर है।

*पुनपुन, सोन, दरधा, फल्गु के जल स्तर की स्थिति*
पुनपुन नदी के श्रीपालपुर गेज स्थल पर आज 4 अगस्त को अपराहन 2:00 बजे जलस्तर 2.09 मीटर खतरे के निशान से ऊपर है, बढ़ने की प्रवृत्ति बनी हुई है।
सोन नदी का जलश्राव 1 अगस्त को पूर्वाहन 6:00 बजे इंद्रपुरी बराज पर 335370 क्यूसेक दर्ज किया गया है। आज 4 अगस्त को अपराहन 2:00 बजे 77 831 क्यूसेक है एवं घटने की प्रवृत्ति है।
दरधा नदी मैं मोरहर नदी से प्राप्त जलश्राव के कारण जल स्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हुई । 30 जुलाई को शाम 7:00 बजे दरधा नदी पर बने रामपुर लवाइच बराज का सभी गेटों को पूर्ण रूप से उठा दिया गया । आज 4 अगस्त को कोल्हाचक गेज स्थल पर दरधा नदी का जलस्तर 54.6 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान से 1.7 मीटर ऊपर है।
मोरहर नदी 28 जुलाई से 30 जुलाई के बीच झारखंड राज्य के चतरा एवं पलामू जिला में अत्यधिक वर्षापात के कारण मोरहर नदी में 30 जुलाई को अचानक अप्रत्याशित जलश्राव में वृद्धि हुई।

*जिलाधिकारी ने सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण*
*भोजन ग्रहण कर रहे लोगों का जाना हालचाल , भोजन की गुणवत्ता कायम रखने का दिया सख्त निर्देश*

जिलाधिकारी ने धनरूआ प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय साईं में संचालित सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किया तथा भोजन ग्रहण कर रहे लोगों से फीडबैक प्राप्त किया तथा हालचाल जाना। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता कायम रखने तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। विदित हो कि निम्न स्थानों पर सामुदायिक कीचेन का संचालन किया जा रहा है-
राजकीय मध्य विद्यालय साईं प्राथमिक विद्यालय सेवदह
पंचायत भवन दौलता
प्राथमिक विद्यालय कुसवन।
जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी को पीडित परिवारों के लिए सामुदायिक किचन का सुचारू संचालन करने तथा आवश्यकतानुसार विस्तार करने का भी निर्देश दिया।

*फसल क्षति का सर्वेक्षण एवं आकलन करने का दिया निर्देश*

जिलाधिकारी ने पीडित परिवारों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को फसल क्षति का सर्वेक्षण एवं आकलन कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इनके लिए अंचलवार कृषि समन्वयक को सक्रिय एवं तत्पर कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया ताकि फसल क्षति के अनुरूप मुआवजा राशि का भुगतान किया जा सके।

*बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने का सख्त निर्देश*
जिलाधिकारी ने चनाकी गांव में तटबंध के किनारे स्थित परिवारों की सूची तैयार करने का निर्देश अंचलाधिकारी धनरूआ को दिया ताकि प्रति परिवार ₹6000 की राशि दी जा सके। इसके अतिरिक्त अंचल के अन्य बाढ प्रभावित छूटे हुए परिवारों की भी सूची अविलंब अद्यतन कर तैयार अवस्था में रखने का निर्देश दिया।

*जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के सभी अनुमंडल पदाधिकारी/ सभी अंचलाधिकारी/ एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को एलर्ट मोड में रहने तथा गांव के जनप्रतिनिधियों से सीधा संपर्क बनाए रखने एवं हर संभव मदद करने का सख्त निर्देश दिया है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button