प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री ने दानवीर भामाशाह जी को उनकी जयंती के अवसर पर नमन किया

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/:- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज दानवीर भामाशाह जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में पुनाईचक पार्क स्थित शूरवीर दानवीर भामाशाह जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, पूर्व मंत्री सह विधायक श्री श्रवण कुमार, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित कई अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शूरवीर दानवीर भामा शाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!