ताजा खबर

कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार जी की अदम्य साहस एवं वीरता को देखते हुये राज्य सरकार ने उनके आश्रित को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

➤ स्व० कृष्ण भूषण कुमार जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद:- मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने सुल्तानगंज नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी की असामयिक मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुये कहा कि यह अत्यंत ही दुःखद घटना है। उन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया।

कार्यपालक पदाधिकारी स्व० कृष्ण भूषण कुमार जी की अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अदम्य साहस एवं वीरता को देखते हुये राज्य सरकार ने उनके आश्रित को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

स्व० कृष्ण भूषण कुमार जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!