प्रमुख खबरें
बिहार विधान सभा के नव नियुक्त सत्ताारूढ़ दल के मुख्य उप सचेतक मंजीत सिंह, सचेतक सुधांशु शेखर, अरूण मांझी, राम विलास कामत तथा विनय कुमार चौधरी ने माननीय मंत्री, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग-सह-जनता दल यू0 विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार जी कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की ।

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/इस अवसर पर विधान सभा के माननीय सदस्योंं ने विधान सभा की कार्यवाही, जनहित के मुददो तथा सरकार के नीतियों को प्रभावी ढंग से सदन में रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की ।
नव नियुक्त सचेतकों एवं मुख्य उप सचेतक ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा , ईमानदारी और अनुशासन के साथ निभाने का संकल्प लिया । उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना तथा सदन की गरिमा बनाएं रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी ।
माननीय नेता विधायक दल, जद यू0, श्री श्रवण कुमार ने सभी जन प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए, नई जिम्मेदारी के लिए शुभकानाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय योगदान से विधान सभा की कार्यवाही और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनेगा ।


