District Adminstrationकिशनगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

किशनगंज : एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश

किशनगंज, 14 सितंबर (के.स.)। धर्मेन्द्र सिंह, पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने जनसुनवाई कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। फरियादियों ने अपनी शिकायतों से संबंधित लिखित आवेदन एसपी को सौंपे और मामले में कार्रवाई की मांग की।

एसपी ने बारी-बारी से सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके आवेदनों का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ संबंधित थानों के पदाधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और मामलों का नियमानुसार समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। जांच के दौरान सभी पक्षों को सुनते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। जिन मामलों में तत्काल पुलिस हस्तक्षेप जरूरी है, उनमें बिना विलंब आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

एसपी संतोष कुमार ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि फरियादियों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय और थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़े।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय के कई वरीय पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button