बिहारब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा : संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप कटाव स्थल का सिमरी विधायक ने निरीक्षण किया

सहरसा, 29 सितंबर (के.स.)। अजय कुमार, संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप लगे कटान का स्थानीय विधायक संजय सिंह ने निरीक्षण करते न्यासधारी से मुलाकात किया। कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर से संत शिरोमणि बाबा कारू खिरहरि मंदिर के समीप हो रहे भीषण कटान का शुक्रवार को सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा के विधायक ने निरीक्षण करते जलसंसाधन विभाग के अधिकारी को अभिलंब कटावरोधी कार्य करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि बाबा कारु खिरहरि मंदिर मिथिला-कोसी क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत हैं जिसकी सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से नदी का कटाव मंदिर से सटे पश्चिम उत्तर के तरफ लगने के कारण मंदिर के समीप लगे मेले की जमीन का कुछ भाग नदी में समा गया। इसके बाद विधायक मंदिर परिसर पहुंचे और न्यासधारी निरंजन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंदिर की व्यवस्था, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की।न्यासधारी निरंजन कुमार ने विधायक को बताया कि दुर्गा पूजा के सप्तमी एवं दिसम्बर माह में संत बाबा कारु खिरहरि का जन्मोत्सव पर यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिसके लिए बैठने की व्यवस्था,शौचालय, पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था,मंदिर की चहारदीवारी और परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य अगले विकास कार्य का हिस्सा है।

न्यासधारी की बातों को गंभीरता से लेते विधायक ने आश्वासन दिया कि मंदिर विकास कार्य में वे हर संभव सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री और कला-संस्कृति विभाग से मिलकर मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की प्रस्ताव रखेंगे।

मौके पर सरपंच संजीव कुंवर, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बबलु पासवान, भाजपा महामंत्री गौरव सिंह, इन्द्रदेव खिरहरि, बीरेंद्र खिरहरि, संजय खिरहर,भवेश यादव,छोटु कुमार, सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button