District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : डीएम की अध्यक्षता में आपूर्ति कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

डीएम ने पदाधिकारियों को शत प्रतिशत ई-केवाईसी करने का दिया निर्देश

अररिया, 14 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, डीएम विनोद दुहन की अध्यक्षता में जिला स्तर पर आपूर्ति कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, अररिया/फारबिसगंज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अररिया, जिला प्रबंधक, एसएफसी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी/आपूर्ति निरीक्षक तथा सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित रहे।

बैठक में जन वितरण प्रणाली से संबंधित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को 100 प्रतिशत ई-केवाईसी (e-KYC) का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही, पात्र लाभुकों के शत प्रतिशत नए राशन कार्ड का ऑनलाइन सृजन/जनरेशन सुनिश्चित करने हेतु प्रखंडवार लक्ष्य के अनुरूप तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक, एसएफसी को खाद्यान्न के शत प्रतिशत डिस्पैच को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्धारित समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सके तथा लाभुकों को खाद्यान्न वितरण में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

साथ ही, एसआईओ (SIO) को भी खाद्यान्न उठाव एवं प्रेषण से संबंधित कार्यों को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों, आपूर्ति निरीक्षकों एवं सहायक गोदाम प्रबंधकों को आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि ई-केवाईसी, राशन कार्ड जनरेशन एवं खाद्यान्न डिस्पैच में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा जन वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button