किशनगंजठाकुरगंजबिहारब्रेकिंग न्यूज़

ठाकुरगंज : पवना पुल के पास अवैध बालू लदा ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़ा, कागजात नहीं दिखा सका चालक

ठाकुरगंज, 29 सितंबर (के.स.)। फ़रीद अहमद, पौआखाली थाना क्षेत्र के पावना पुल के समीप बूढ़ी कनकई नदी से अवैध रूप से बालू खनन कर ले जाए जा रहे एक ओवरलोड ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ लिया। कार्रवाई पौआखाली थानाध्यक्ष शंख राज कर्ण के नेतृत्व में की गई।

थानाध्यक्ष के अनुसार, पकड़े गए ट्रैक्टर के चालक से बालू से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन चालक किसी प्रकार का दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद बालू लदे ट्रैक्टर को थाना लाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर क्षेत्र में एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सूत्रों का दावा है कि शंख राज कर्ण के पौआखाली थानाध्यक्ष का पद संभालने के बाद अवैध बालू परिवहन करने वालों पर पुलिस की सख्ती बढ़ी है।

अब सवाल यह है कि बूढ़ी कनकई नदी से अवैध बालू खनन और उसके परिवहन के पीछे कौन लोग सक्रिय हैं और इस पूरे नेटवर्क पर आगे प्रशासन की कार्रवाई किस स्तर तक पहुंचती है।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button