अररिया : प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री की बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियो पर सदस्यों ने जताई नाराजगी
20 सूत्री की बैठक में पलासी बस पड़ाव व सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठी
अररिया, 09 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, अररिया जिला के पलासी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड स्तरीय 20 सूत्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक कि अध्यक्षता 20 सूत्री अध्यक्ष बिहारी ठाकुर ने की। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में बीडीओ कुमार अनिकेत मौजूद थे। बैठक में विधायक जोकीहाट मोहम्मद मुर्शीद आलम, प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, सीडीपीओ सदानंद दास, एमओ कुमुद कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम,पीओ अख्तर आलम, बीएओ अनुराग कुमार, जीविका के बीपीएम सब्बीर अहमद,एस आई रंजीत कुमार, 20 सूत्री के सदस्य शाद आलम, गोपाल कृष्ण मंडल, संजीव चौधरी आदि मौजूद थे। बैठक कि शुरुआत सब से पहले सभी सदस्यों के परिचय पात्र से हुआ। बैठक में सबसे पशु चिकित्सक के प्रखंड में नही रहने का मुद्दा उठा।
इस क्रम में पशुओं को सही समय सेमन नही मिलने का मुद्दा उठा। बैठक में प्रखंड व अंचल कर्मियों का नियत समय में नही आने पर जनता के कार्य का निष्पादन समय पर हो पाता हैं। बैठक में सीओ सहित अन्य पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर सदस्यों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शोकॉज पूछने का निर्णय लिया गया।
साथ ही साथ सभी कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार संबंधित पंचायत में कार्य करने का निर्देश दे। बैठक में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बोर्ड में योजना का नाम व लंबाई अंकित करना सुनिश्चित की जाय। बैठक में 20 सूत्री सदस्यों ने दूसरे वार्ड के केंद्र 81,82,83 एक ही वार्ड में चलने का मुद्दा उठाया। साथ ही उनलोगों ने इस कि जांच कर प्रतिवेदन सौपने का मुद्दा उठाया।
बैठक में 20 सूत्री सदस्य शाद आलम ने दिघली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 47, 41 में सरकारी भवन के बाद भी भाड़े पर चलने का मुद्दा उठाया। बैठक में समिति सदस्यों ने सीएचसी में महिला चिकित्सक व एमबीबीएस चिकित्सक की पदस्थापना की मांग उठाई गई। बैठक में समिति सदस्यों ने पलासी को अतिक्रमण मुक्त करने तथा बस पड़ाव को खाली कराते हुए उस में बस लगाने की व्यवस्था की जाय।
बैठक में जनवितरण प्रणाली के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में रामानंद साह ने जनवितरण प्रणाली में डीलर द्वारा कम अनाज देने का मुद्दा उठाया। बैठक में एमओ कुमुद कुमार सिंह ने बताया कि ने नया राशन कार्ड के लिये करीब तीन हजार आवेदन प्राप्त हुआ हैं। जिस का निष्पादन कार्य जारी है। बैठक में प्राइवेट स्कूलों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड में 29 प्राइवेट विद्यालय है। जिस में 19 विद्यालय को ही रजिस्ट्रेशन प्राप्त हैं।
बैठक में आंगनबाड़ी से अबैध उगाही पर सदस्यों ने आवाज उठाई। बैठक में सीडीपीओ सदानंद दास ने आंगनबाड़ी में संचालित केंद्रों व आंगनबाड़ी केंद्रों की क्रियाकलापो की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में समिति सदस्यों ने चहटपुर पंचायत के वार्ड नंबर 01,02 पंचायत में चल रहे सोलर नही लगाने का मुद्दा उठाया। बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा के क्रम में 20 सूत्री सदस्यों ने खाद की कालाबाजारो व सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि लेने का मुद्दा उठाया। बैठक में विधायक मुर्शीद आलम ने बताया कि फसल क्षतिपूर्ति के लाभ वैसे व्यक्ति को मिला है जो भूमिहीन है। साथ ही साथ जो नजराना देता है उसी व्यक्ति को फसल क्षतिपूर्ति का लाभ दिया गया हैं। बैठक में बीज वितरण में भी भारी अनियमितता बैठने का मुद्दा सदस्यों ने उठाया। बैठक में बीएओ अनुराग कुमार ने कृषि विभाग में संचालित योजना की जानकारी दी।
बैठक में 20 सूत्री सदस्यों ने स्मैक का फलता फूलता कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की। बैठक में मुख्य रूप से जदयू प्रखंड अध्यक्ष शमीम आलम, जगरनाथ झा, शाद आलम,रामानंद साह, गोपल कृष्ण मंडल, मखमूर हयात, रमेश चौधरी, संजीव चौधरी, गोपाल कृष्ण मंडल, डॉ ऋषभ राज आदि मौजूद थे।



