District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया : जिलाधिकारी ने किया पलासी व अंचल कार्यालय का निरीक्षण, पंजियों के संधारण एवं कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

अररिया, 09 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में सात निश्चय योजना के तहत कोशी डायरी प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित बल्क मिल्क कूलर यूनिट (सुधा बिक्री केंद्) का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने लोगो से दुधारू पशु खरीद कर इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की अपील की।

इसके बाद पलासी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का शिड्यूल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अंचल कार्यालय से संबंधित उपस्थिति पंजी, सेवा पुस्तिका, सेरात पंजी, अतिक्रमण पंजी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पंजियों का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान अंचलाधिकारी अंशु कुमार सिंह को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आम लोगों से जुड़े राजस्व कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय से संबंधित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों की भी समीक्षा की। उन्होंने अंकेक्षण पंजी, रोकड़ पंजी, षष्ठम वित्त योजना पंजी सहित अन्य पंजियों का जायजा लिया तथा प्रखंड स्तर पर संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार अनिकेत को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने, अभिलेखों का समुचित संधारण करने तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आम लोगों से सीधे जुड़े महत्वपूर्ण कार्यालय हैं। इसलिए यहां आने वाले लोगों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, अररिया नवनील कुमार, बीडीओ कुमार अनिकेत, सीओ अंशु कुमार, पीओ अख्तर आलम, प्रमुख प्रतिनिधि सदानंद यादव, मुखिया रूबी शोएब, आदिल रजा, कोशी डायरी प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यपालक महताब आलम, संग्रहण प्रभारी दिनेश सिंह, पशु चिकित्सक उजव्वल कुमार, विकास कुमार, सहित प्रखंड के माननीय जनप्रतिनिधिगण एवं सभी प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button