District Adminstrationबिहारब्रेकिंग न्यूज़

अररिया में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

अररिया, 09 सितंबर (के.स.)। अब्दुल कैय्युम, समेकित बाल विकास सेवाएं (ICDS), अररिया के तत्वावधान में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पोषण को जन-आंदोलन का रूप देते हुए प्रत्येक परिवार तक पोषण संबंधी जागरूकता पहुंचाई जाए।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं बाल विकास से जुड़ी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कुपोषण की रोकथाम में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी कविता कुमारी ने पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी संबंधित विभागों एवं कर्मियों से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया।
बताया गया कि पोषण माह के दौरान जिले में विभिन्न विभागों के समन्वय से जागरूकता कार्यक्रम, पोषण संबंधी गतिविधियां, PMMVY के पात्र लाभुकों का आवेदन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर सामुदायिक सहभागिता तथा स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” की भावना के अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ते हुए बच्चों एवं माताओं के पोषण स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला कल्याण पदाधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक जीविका, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ICDS एवं महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी तथा महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

dharmendra singh

धर्मेन्द्र सिंह प्रिंट माध्यम में 17 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं।राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है।

Related Articles

Back to top button