प्रमुख खबरें

*इमामगंज विधायक दीपा मांझी और उनकी जेठानी रिंकू कुमारी ने महकार में शुरू किया छठ व्रत*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/गया। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ हुई। इस अवसर पर इमामगंज की विधायक एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती दीपा मांझी ने भी छठ व्रत की शुरुआत की। उनके साथ उनकी जेठानी श्रीमती रिंकू कुमारी भी छठ व्रत कर रही हैं। दोनों अपने पैतृक गांव महकार में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार छठ महापर्व मना रही हैं।

 

नहाय-खाय के साथ शुरू हुए चार दिवसीय छठ पर्व के दौरान शनिवार को खरना, रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य तथा सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। छठ बिहार के प्रमुख लोकपर्वों में शामिल है। इस अवसर पर व्रती भगवान सूर्य और छठी मईया की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

Related Articles

Back to top button