ताजा खबर
*छठ महापर्व लोक आस्था, श्रद्धा एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का अनुपम पर्व है : प्रो. (डॉ.) रामवचन राय।*

त्रिलोकी नाथ प्रसाद/बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर समस्त बिहारवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अटूट श्रद्धा, पवित्रता एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह महापर्व हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, संयम, साधना एवं लोककल्याण की भावना का संदेश देता है।
उन्होंने भगवान भास्कर एवं छठी मैया से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता एवं समृद्धि का संचार हो तथा बिहार निरंतर उन्नति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे।



